रुपया 4.50 पैसे मजबूत

मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) रुपया शुक्रवार को 4.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.16 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 35.50 पैसे टूटकर 88.2050 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह दो पैसे गिरकर 88.2250 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन 88.0650 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 88.3425 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली है। हालांकि शेयर बाजार की गिरावट से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

ब्रिजस्टोन इंडिया देगी अपने टायर ग्राहकों को जीएसटी का फायदा

Fri Sep 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) ब्रिजस्टोन इंडिया ने शुक्रवार कहा कि वह टायरों पर वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी ) की दर में कटौती का फायदा अपने ग्राहकों तक पहुँचाएगी । कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसके टायरों की नयी नई कीमतें 22 सितंबर से […]

You May Like

Play sound