शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

मुंबई 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, बैंकिंग और तेल एवं गैस समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 309.40 अंक की छलांग लगाकर नौ कारोबारी सत्र के बाद 77 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 77,044.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.65 अंक की बढ़ोतरी लेकर 23437.20 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों के साथ ही मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 41,746.22 अंक और स्मॉलकैप 0.91 प्रतिशत उछलकर 47,698.35 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4078 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2636 में तेजी जबकि 1309 में गिरावट रही वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2977 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2068 में लिवाली जबकि 834 में बिकवाली रही वहीं 75 में टिकाव रहा।
बीएसई के 17 समूहों का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.27, सीडी 0.38, ऊर्जा 1.25, एफएमसीजी 0.79, वित्तीय सेवाएं 1.07, हेल्थकेयर 0.12, इंडस्ट्रियल्स 0.33, दूरसंचार 1.08, यूटिलिटीज 0.05, बैंकिंग 1.45, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.74, धातु 0.28, तेल एवं गैस 1.78, पावर 0.14, रियल्टी 0.71, टेक 0.37 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.73 प्रतिशत चढ़ गए।
वैश्विक स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.34, जर्मनी का डैक्स 0.46, जापान का निक्केई 1.01 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.91 प्रतिशत लुढ़क गया। हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की बढ़त रही।

Next Post

सुरुचि ने स्वर्ण, मनु भाकर ने रजत और सौरभ ने जीता कांस्य पदक

Wed Apr 16 , 2025
लीमा 16 अप्रैल (वार्ता) भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह और मनु भाकर ने मंगलवार को पेरू में आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में जहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते। वहीं सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।