
भोपाल। नगर निगम के नवीन मुख्यालय अठल भवन में बुधवार को समय सीमा कार्याे की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें निगमायुक्त संस्कृति जैन ने राजस्व सहित अन्य सभी करों की समीक्षा की. उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी करों की वसूली जल्द से जल्द करें. जिन्होंने पूर्व से कर जमा नहीं किया है उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुर्की कर तालाबंदी की कार्रवाई करें. करारोपण से छूटी सम्पत्तियों पर करारोपित कर नवीन खाते बनाने की कार्रवाई की जाए. वहीं स्वास्थ्स विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी, सी.एण्ड.डी वेस्ट फैलाने व पॉलीथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करें. बारिश शुरू हो गई है इसलिए शहर 25 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण की जाएं. शहर की सडक़ों का रेस्टोरेशन कार्य निर्धारित मानकों अनुसार जल्क करें. बैठक में अपर आयुक्त अंजू अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ट शर्मा, वरूण अवस्थी, वरूण बरेडिया, मुख्य अभियंता संतोष गुप्ता के अलावा उपायुक्तगण, अधीक्षणयंत्रीगण, सहायक आयुक्तगण सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे.
