
इटारसी। नया यार्ड के रिटायर्ड रेलकर्मी रामदास निकम के पुत्र दिनेश निकम ने सेना में सार्थक समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र का नाम फिर रोशन किया है दिनेश निकम सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में पदोन्नत हुए हैं यह पदस्थापना जिमी टांग, अरुणाचल प्रदेश में हुई है
बड़े भाई प्रहलाद निकम ने बताया कि पूर्व में दिनेश निकम के कार्य दक्षता से प्रभावित होकर भारत के सेनाध्यक्ष आदरणीय मनोज पांडे जी द्वारा सेना का सर्वोच्च सम्मान चीफ ऑफ़ द आर्मी स्टाफ से सम्मानित किया था। इस पदोन्नति से परिवार एवं क्षेत्र में काफी हर्ष है।
