सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े शिव भक्त

रीवा, सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा. रिमझिम बारिश के बीच लोग कतार में खड़े रहें और भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया. तडक़े पांच बजे से देर शाम तक मंदिरों में भीड़ रही. दरअसल सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़ रही. साथ ही भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया. मंदिरों के अलावा लोगो ने अपने घरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा कर अभिषेक किया. रक्षा बंधन के बाद से सावन की विदाई हो जाएगी. यह महीना सबसे पवित्र माह माना जाता है. सावन में भोलेनाथ के दर्शन के साथ लोग घरों में विशेष पूजा अनुष्ठान करते है. सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश हो रही थी फिर भी भक्तों का उत्साह कम नही हुआ. किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर में लम्बी कतार थी. भगवान को जल चढ़ाने और दर्शन के लिये भक्तगण भीगते हुए खड़े रहे. दोपहर 2 बजे तक पट खुला रहा. इसी तरह कोठी कम्पाउंड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. गुढ़ स्थित कष्टहरनाथ एवं देवतालाब के शिव मंदिर में भी भक्तो की भीड़ अंतिम सोमवार को उमड़ी. प्रथम सोमवार के बाद अंतिम सोमवार को शिवालयों में सबसे ज्यादा भक्तों ी भीड़ देखने को मिली है. घरों में लोगो ने शिवलिंग की पूजा कर अभिषेक किया.

Next Post

एसआइआर: सीईओ ने चेताया लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी

Mon Aug 24 , 2026
देहरादून 24 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमायूं-गढ़वाल मंडल के आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (सीआइआर) अभियान की समीक्षा की। बैठक में तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने […]

You May Like