ब्राउन शुगर की कुख्यात महिला तस्कर, अब नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

अंबिकापुर। शहर में नशे के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… लंबे समय से रडार पर चल रही एक महिला तस्कर आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गई। गुप्त सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने आरोपी आशा पांडेय के घर पर दबिश दी। टीम को देखते ही उसने नशीले इंजेक्शन छिपाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद महिला जवान की सतर्कता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई।

तलाशी में 28 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें 19 Rexogesic और 9 Avil इंजेक्शन शामिल हैं। इन इंजेक्शनों से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आशा पांडेय पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है और काफी समय से विभाग की निगरानी में थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

.....

Next Post

होटल सायाजी में 'सूत्रा' इंडियन फैशन एग्जीबिशन संपन्न, 100 से अधिक डिजाइनर्स के कलेक्शन ने बटोरी सुर्खियां

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: होटल सायाजी में आयोजित दो दिवसीय ‘सूत्रा’ इंडियन फैशन एग्जीबिशन का सफल समापन हुआ। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से आए 100 से अधिक हैंडपिक्ड डिजाइनर्स ने साड़ियां, लहंगे, एथनिक व इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज और होम डेकोर उत्पादों […]

You May Like