भारतीय क्रिकेटरों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरता के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की

मुंबई, 07 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट बिरादरी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाये जाने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए बुधवार को देशभक्ति की भावना से एकजुट होकर देश के सशस्त्र बलों के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त किया है।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “धर्मो रक्षति रक्षता जय हिंद की सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’।

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर साझा की।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सेना की सराहना की। उन्होंने एक्स पर ‘जय हिंद (भारत की जीत)’ लिखा और ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर साझा की।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा भारतीय सशस्त्र बलों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करने वालों सबसे आगे थे। उनमें से प्रत्येक ने सोशल मीडिया पर देशभक्ति संदेश साझा किए, सभी ने “जय हिंद” लिखा।

 

Next Post

सैन्य एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी

Wed May 7 , 2025
जबलपुर। केंट थाना अंतर्गत सदर पेंटी नाका में आज सैन्य एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि सेना की एंबुलेंस खंभे से टकराने के बाद पलटी है। जब हादसा हुआ तो वहां कोई मौजूद नहीं था जिसके चलते बड़ा हादसा टल […]

You May Like