गणेश पंडाल में घुसकर की जमकर मारपीट, कई चोटिल

ग्वालियर। उपनगर क्षेत्र स्थित किलागेट थाना अंतर्गत रमटापुरा में गणेश उत्सव के बैनर फाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया। जिम संचालक और उसके साथियों ने गणेश पंडाल में घुसकर जमकर मारपीट की, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

जर्मनी : बर्लिन के देखभाल केन्द्र में लगी आग, एक की मौत, 25 घायल

Sun Sep 20 , 2026
बर्लिन, 19 सितंबर (वार्ता) जर्मनी के बर्लिन में एक देखभाल सुविधा केन्द्र में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी है। जर्मन अख़बार ‘टेगेसस्पीगल’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे […]

You May Like