सीहोर. भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2020 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री सर्जना यादव ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया. आईएएस अधिकारी सुश्री सर्जना यादव जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थीं. पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कलेक्टर बालागुरू के से भेंट की. सुश्री सर्जना यादव ने जिला पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया तथा जिले में चल रहे पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की जानकारी ली.
