श्री हनुमान प्राकट्योत्सव पर हुए धार्मिक आयोजन, कहीं अखंड रामायण तो कहीं किया भंडारा आयोजन

सोहागपुर। कलयुग में भी जीवंत संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को ब्लाॅक के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुए। बताया जाता है कि गुरुवार को 100 से अधिक धार्मिक आयोजन समूचे ब्लॉक क्षेत्र में किये गए हैं।

क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में प्रतिमा श्रृंगार, अभिषेक, अखंड रामायण पाठ व भंडारा किये गए। पुरानी तहसील परिसर स्थित मंदिर पुजारी पं. विनीत शर्मा के अनुसार गुरुवार को श्री हनुमान जी का श्रृंगार, अभिषेक एवं भंडारा आयोजन किए गए। वहीं जमनी स्थित हनुमान मंदिर में भी भंडारा किया गया। जमनी मंदिर महंत गुलशन महाराज सहित समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल व सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक भंडारा आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की। नवलगांव के हनुमान मंदिर में प्रेरक पं. गोपाल प्रसाद पस्टारिया एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भंडारा आयोजन किया गया। शाम चार बजे के बाद मुख्य बाजार में श्रीराम चौक के समीप मंदिर में भंडारा किया गया। सिंधी कॉलोनी के सामने हनुमान मंदिर में गोलानी परिवार ने भंडारा आयोजन किया। हीरालाल गोलानी ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की। ग्रामों में हनुमान जी के चित्र सहित शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका समापन प्रसाद वितरण से किया गया। स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन व भंडारा कार्यक्रम किया गया। पलाश परिसर स्थित श्री शंभू दरबार में गृहस्थ संत पं. प्रकाश मुदगल के सानिध्य में हनुमान जी की जयंती मनाई गई। मातापुरा वार्ड के समीप नरसिंह मंदिर परिसर में स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में भंडारा आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान जी मंदिर में भी विशेष पूजन व प्रसाद वितरण आयोजन किया गया। बाजार में चंद्रा मेडिकल के समीप स्थित हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों पर भी गुरुवार को धार्मिक आयोजन किये गए।

Next Post

मानहानि मामले को राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

Fri Apr 3 , 2026
जबलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पूरा विवाद उस वक्त का है, जब राहुल गांधी कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने आवेदक की […]

You May Like