
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर कल 12 नवम्बर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देने के लिये राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 12 नवम्बर को बुलाई गई है।
इस दिन यह बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी।बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप प्रकाशन की फोटोयुक्त नामावली की प्रति एवं फोटो रहित नामावली की डीव्हीडी भी प्रदान की जायेगी। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
