मैहर: मां शारदा देवी मंदिर का नवरात्रि मेला 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए सीसीटीवी निगरानी, सात स्थानों पर प्राथमिक उपचार, 18 पंप हाउस, 18 टैंकर और अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
रोपवे सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित होगा। भजन संध्या, देवीगीत, गरबा, डांडिया और रामलीला सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के आकर्षण रहेंगे।
