किसानों को मिलेगी आसानी से खाद, रीवा में लगेगा बड़ा रोजगार मेला

सतना। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से खाद वितरण और रोजगार मेले की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को बिना परेशानी खाद मिले, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए। समितियों में सुबह 7 बजे से खाद वितरण शुरू हो और ज्यादा भीड़ वाले केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहे। महंगे दाम पर खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कमिश्नर ने बताया कि अक्टूबर के अंत में रीवा में रोजगार और स्वरोजगार मेला होगा, जिसमें मुख्यमंत्री 50 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ देंगे। इसके लिए जिलों को शिविर लगाकर सूची तैयार करने को कहा गया है। साथ ही नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

शराब दुकान विवाद: NHRC ने कलेक्टर और आबकारी आयुक्त को तलब किया 

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल: राजधानी की पॉश अरेरा कॉलोनी में आवासीय भूखंड पर अवैध शराब दुकान-कम-बार संचालित किए जाने का मामला गंभीर रूप ले चुका है। रहवासियों की लगातार शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर अब यह मुद्दा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। प्रदेश […]

You May Like