कोलम्बिया में आतंकवादी हमलों में आठ की मौत

बोगोटा, 11 जून (वार्ता) कोलम्बिया के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को हुये आतंकवादी हमलों में आठ लोग मारे गये और 28 अन्य घायल हो गये।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पश्चिमी वैले डेल काका विभाग के एक शहर जमुंडी के ग्रामीण इलाके में आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी।

जमुंडी के मेयर पाओला कैस्टिलो ने हमले की निंदा की और कहा कि अधिकारियों को गुआचिंते ब्रिज पर एक सिलेंडर मिला, जिसमें विस्फोट हुआ। कोलम्बिया की पुलिस बल के प्रमुख कार्लोस फर्नांडो ट्रियाना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि वैले डेल काका की राजधानी कैली शहर में हुये हमलों में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी। दो नागरिक भी मारे गये और 10 अन्य घायल हुए हैं।

कोलम्बिया की नेशनल आर्मी की थर्ड डिवीजन ने दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हुये हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ”हम यहां की पुलिस के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हैं, जो इन कायरतापूर्ण हमलों के निशाने पर रही है। हम नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं।” सेना ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

 

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने लॉस एंजिल्स में घायल पत्रकार को सहायता की पेशकश की

Wed Jun 11 , 2025
कैनबरा, 11 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शनों को कवर करते समय रबर की गोली से घायल हुए एक टेलीविजन न्यूज चैलन के रिपोर्टर को सहायता प्रदान करने की पेशकश की है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने बुधवार को कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन