
ओरछा: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले रविवार को ओरछा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सुना।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार और राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी कार्यक्रम सुना।
प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता माखन सिंह सहित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई।
