मन की शांति भगवान की शरण में ही संभव

भोपाल। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि बाहर के साधन पाना आसान है, पर भीतर की शांति सबसे दुर्लभ लाभ है। वे झिरनों स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान की उपस्थिति का अनुभव हमारी श्रद्धा से होता है। मूर्ति नहीं, मूर्तिमान के दर्शन करें यही सम्यक् दर्शन है। मुनि श्री ने कहा कि झिरनों का यह मंदिर ऐसा दरबार है, जहां बैठते ही मन स्वतः प्रभु ध्यान में लीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में आने का अर्थ है उन्हें हृदय में विराजमान करना। गुरु भक्ति पर उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अर्जुन पास रहकर भी जो न पा सका, वह एकलव्य ने हृदय में गुरु को बसाकर पाया। कार्यक्रम का आयोजन जैन पंचायत चौक मंदिर, भोपाल द्वारा किया गया।

 

Next Post

संकट काल में ही नेतृत्व की पहचान: जनरल द्विवेदी

Sun Nov 2 , 2025
सतना. थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि संकटकालीन परिस्थितियों की चुनोतियो का मुकाबला कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता और संयम से ही वास्तविक नेतृत्व की पहचान होती है। वे शनिवार को शासकीय अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षकों एवं एमबीबीएस के छात्रों को संबोधित […]

You May Like