जीवाजी विश्वविद्यालय की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 40 शोध पत्र प्रस्तुत, देशभर के 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, श्रेष्ठ शोधार्थी सम्मानित

ग्वालियर, 29 नवम्बर। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आने वाले समय में कानूनी शोध से लेकर अदालतों में मामलों के प्रबंधन तक कानून की कार्यप्रणाली बदल देगी, लेकिन न्याय की संवेदना मशीनों से संभव नहीं है। इसलिए तकनीक के उपयोग के साथ निजता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने वाले कानून भी जरूरी हैं। यह बात भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान, ग्वालियर के निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार गौतम ने रविवार को जीवाजी विश्वविद्यालय की विधि अध्ययनशाला में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में कही। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में ‘भारतीय विधिक इतिहास में राज्य, समाज और न्याय : प्राचीन से अर्वाचीन काल तक’ विषय पर देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और लगभग 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रो. (डॉ.) वेणूधर ने कहा कि संविधान केवल नियमों का संग्रह नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित नैतिक संकल्प है। वहीं

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के विधि विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सोनू देहमीवाल ने कहा कि महिलाओं की वास्तविक समानता के बिना न्याय अधूरा है। इसके लिए कानून के साथ सामाजिक सोच में बदलाव, शिक्षा और जागरूकता जरूरी है। समापन पर श्रेष्ठ शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। डॉ. पंकज यादव और अर्चना धाकड़ को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन, आनंद सोनी और नंदिनी भदौरिया को यंग रिसर्चर, डॉ. अमित बंसल और शाम्भवी सचि को बेस्ट इनोवेटिव रिसर्च तथा शांतनु पांडेय और कृति सक्सेना को बेस्ट एम्पिरिकल रिसर्च अवार्ड प्रदान किया गया। संचालन डॉ. युवराज खरे ने किया तथा आभार विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) गणेश दुबे ने व्यक्त किया।

.....

Next Post

400 से अधिक समाजबंधुओं ने अन्नकूट प्रसादी का लिया आनंद, प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

Sun Nov 29 , 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ एवं नामदेव समाज विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दंडोतिया नामदेव समाज द्वारा टंकी वाले हनुमान मंदिर, बहोड़ापुर पर संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक समाजबंधुओं, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने […]

You May Like