
ग्वालियर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ एवं नामदेव समाज विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दंडोतिया नामदेव समाज द्वारा टंकी वाले हनुमान मंदिर, बहोड़ापुर पर संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक समाजबंधुओं, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अन्नकूट महाप्रसादी का आनंद लिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
समाज की संगठनात्मक एकता एवं सक्रियता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज की विभिन्न कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के संभागीय अध्यक्ष एवं ग्वालियर प्रभारी तथा नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश, भोपाल के प्रांतीय उपाध्यक्ष जे.पी. नामदेव (लश्कर) का सम्मान रहा। समाज के प्रति उनके योगदान, सक्रियता एवं सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें ‘समाज रत्न’ की उपाधि से सम्मानित करते हुए अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सतीश सिंह सिकरवार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जे.पी. नामदेव ने की। कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी नामदेव ने तथा आभार प्रदर्शन संजय नामदेव (एग्रो) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रामधारी नामदेव, गोविंद नामदेव, अनिल नामदेव, इंजीनियर जे.पी. नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, संजय नामदेव, बसंत नामदेव, कौशल नामदेव, संजय नामदेव (एग्रो), संजय नामदेव (कैडबरी), श्रीमती बरखा नामदेव, श्रीमती मिथिलेश नामदेव, श्रीमती नीलम नामदेव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला-पुरुष एवं बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।
समूचा आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक परंपराओं एवं नई पीढ़ी को समाज से जोड़ने का प्रेरणादायी उदाहरण बना। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने संत नामदेव महाराज के आदर्शों पर चलकर समाज में शिक्षा, संगठन, सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
