भोपाल। त्योहारी सीजन में रियल एस्टेट बाजार में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। बिल्डर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर्स, नए प्रोजेक्ट्स और बुकिंग पर मिलने वाले फायदों के साथ तैयार हैं।
लेकिन सवाल है कि इस नवरात्रि घर खरीदने वालों को क्या खास मिलने वाला है? नए प्रोजेक्ट्स में क्या सुविधाएं हैं? बुकिंग पर कितनी छूट या दूसरे फायदे मिल रहे हैं? और बजट के हिसाब से कौन-से विकल्प मौजूद हैं?
वहीं हमने खरीदारों से बात की और उन्होंने बताया कि हम घर अपनी सहूलियत के मुताबिक देख रहे हैं, हम जबलपुर के रहने वाले हैं इसलिए हम चाहते हैं कि हमें घर होशंगाबाद रोड पर किसी अच्छी जगह मिले ताकि हम अपने गांव बिना किसी परेशानी के जा सकें। अच्छी रोड़ और ट्रांस्पोर्ट कनेक्टिविटी को प्राथमिक्ता दे रहे हैं।
