राशिफल-पंचांग : 21 जनवरी 2025

पंचांग 21 जनवरी 2025:-
रा.मि. 01 संवत् 2081 माघ कृष्ण सप्तमीं भौमवासरे दिन 10/58, चित्रा नक्षत्रे रात 10/16, धृति योगे रात 2/53, वव करणे सू.उ. 6/40 सू.अ. 5/20, चन्द्रचार कन्या दिन 8/57 से तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 21 जनवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:

वर्ष के प्रारम्भ में शिक्षाा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यात्रा का योग है. व्यय में कमी होगी. व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा. वर्ष के मध्य में परिश्रम उपरांत आंशिक लाभ होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. अत्याधिक व्यय होगा. वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभका योग है. व्यवसाय में प्रगति होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के उपरांत आंशिक सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक चिन्ता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शारीरिक एवं मानसिक चिन्ता रह सकती है. कर्क राशि के व्यक्तियों को अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी. किसी पर अत्याधिक विश्वास नहीं करना हितकर रहेगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 21 जनवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भावुक, कल्पनाप्रिय, व्यवहार का कुशल होगा, इसकी शिक्षा अच्छी रहेगी, लेखन, अध्ययन, संगीत, काव्य में रूचि रहेगी, ये अच्छे विचारक एवं कलाकार होते हैं, समाज सेवा में इनकी अधिक रूचि रहेगी, राजनैतिक होगा.

——————————————————-

मेष- तनाव में फैसला लेना मुश्किल होगा, व्यर्थ के कार्य परेशान कर सकते हैं, मनोरंजन, उत्सव एवं भ्रमण के अवसर मिलेंगे. पुराना पैसा मिलने का योग है.

वृषभ- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा,जमीन, जायजाद संबंधी विवाद हल होगा. मनोरंजन आदि पर व्यय होगा.

मिथुन- व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे.

कर्क- आकस्मिक धन लाभ होगा, परिचय क्षेत्र का विकास होगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, अतिथि आगमन का योग है, व्यय की अधिकता रहेगी.

सिंह- तीखी बातों से अपनों को नाराज कर सकते हैं, कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.

कन्या- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी, संबंधों में मधुरता एवं प्रेम बढ़ेगा, आलस्य को त्यागें, कार्यो में बाधा उत्पन्न हो सकती है.

तुला- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे, कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होगी, पारिवारिक सुख एवं समृद्धि रहेगी, व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, केरियर को लेकर दूर की यात्रा होगी, शुभ कार्यो में लाभदायक सफलता प्राप्त होगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.

धनु- धीमी गति से चल रही योजनाओं में नुकसान होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, रोगी की चिन्ता होगी, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.

मकर- धर्म-कर्ममें आस्था बढ़ेगी, कारोबारी दूर दराज की यात्रा हो सकती है, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी.

कुम्भ- लाभ में संतोष मिलेगा, पुराने रूके कार्यो में सफलता के योग है आत्म विश्वास बढ़ेगा, धैर्य एवं साहस से कार्य बनेगा, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

मीन- मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनावकम होगा, पारिवारिक यात्रा संभव है,किया गया प्रयास सफल होगा, मित्रता लाभकारी रहेगी.

——————————————————-

व्यापार भविष्य-

माघ कृष्ण सप्तमीं को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहू, जौ, चना, सोना, चांदी, में तेजी होगी, गुड़, खांड, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट पाट, बारदाना, पूर्ववत रहेंगे,भाग्यांक- 5642 है.

——————————————————-

Next Post

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आगामी एपिसोड सस्पेंस और सरप्राइज से भरा होगा : समृद्धि शुक्ला

Tue Jan 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा का किरदार निभा समृद्धि शुक्ला का कहना है कि इस शो का आगामी एपिसोड पूरी तरह से सस्पेंस और सरप्राइज से भरा होगा। ‘ये […]

You May Like