केप वर्डे ने उरुग्वे को 2-2 के ड्रा पर रोक कर अंक किया हासिल

मियामी 22 जून (वार्ता) केप वर्डे ने एक और चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने पहले विश्व कप में लगातार दूसरा अंक हासिल किया। केप वर्डे दो अंकों के साथ राउंड ऑफ 32 में जाने की दौड़ में बने हुए हैं।

केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के गोलों ने उरुग्वे को 2-1 से आगे कर दिया। केप वर्डे पर हार का संकट दिखाई दे रहा था ऐसे समय उसने मुकाबले के 57वें मिनट में अपने तुरुप के इक्के हेलियो वरेला को मैदान पर उतारा। वरेला ने मैदान पर उतरने के 136वें सेकंड में ही अपना काम कर दिया। मैच के 60वें मिनट में उन्होंने गोल दागा कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। यह दो बार की विश्व चैपियन रही उरुग्वे के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। हेलियो वरेला का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। लेकिन वे गोल करने में विफल रही और मुकाबला 2-2 से ड्रा पर समाप्त हुआ।

 

 

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर मंगोलिया और कोरिया की चार दिन की यात्रा पर

Mon Jun 22 , 2026
नई दिल्ली 22 जून (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार से मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री मंगलवार तक मंगोलिया की यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मंगोलिया के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे तथा अपने […]

You May Like