ब्यावरा: स्थानीय श्री अंजनीलाल मंदिर धाम परिसर में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर द्वारा विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों ने पहुंचकर इसका लाभ लिया.श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर आज होने वाले विशाल नि: शुल्क नेत्र शिविर में आंखों का नि:शुल्क उपचार किया गया तथा जांच उपरांत ऑपरेशन हेतु चिन्हित मरीजों को वाहन द्वारा आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया है.
नैत्र शिविर मे 261 मरीजों की जांच कर दवाई एवं चश्मे वितरित किए गये तथा 122 मरीजो को आपरेशन के लिए भेजा गया हैै.शिविर में भर्ती किए गये मरीजों के लिए जांच, ऑपरेशन, भोजन, दवाई आदि का प्रबंध संस्था द्वारा नि:शुल्क रहेगा.विदित है कि श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर वर्षो से प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाता है.
