शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

मुंबई 30 जनवरी (वार्ता) विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, हेल्थकेयर, दूरसंचार, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत 14 समूहों में हुई जमकर लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 226.85 अंक उछलकर 76,759.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 86.40 अंक चढ़कर 23,249.50 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिगगज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.04 प्रतिशत फिसलकर 42,349.36 अंक रह गया जबकि 0.02 प्रतिाश्त की बढ़त के साथ 49,059.17 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4075 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2138 में लिवाली जबकि 1812 में बिकवाली हुई वहीं 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2901 कंपनियों के शेयरों में से 1549 में तेजी जबकि 1256 में गिरावट रही वहीं 96 के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 14 समूहों में लिवाली जबकि अन्य में बिकवाली रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.40, ऊर्जा 1.52, एफएमसीजी 0.66, वित्तीय सेवाएं 0.16, हेल्थकेयर 1.14, इंडस्ट्रियल्स 0.29, दूरसंचार 1.08, यूटिलिटीज 0.72, बैंकिंग 0.20, कैपिटल गुड्स 0.57, धातु 0.47, तेल एवं गैस 1.59, पावर 0.59 और रियल्टी समूह के शेयरों में 1.49 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, सीडी 0.39, आईटी 0.94, ऑटो 0.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.90, टेक 0.27, सर्विसेज 0.82 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.13 प्रतिाश्त लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12, जर्मनी का डैक्स 0.18, जापान का निक्केई 0.25 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.14 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 66 अंक की तेजी के साथ 76,598.84 अंक पर खुला लेकिन कारोबार के अंतिम चरण में भारी बिकवाली होने से 76,401.13 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने की बदौलत थोड़ी देर बाद ही यह 76,962.88 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 76,532.96 अंक के मुकाबले 0.30 प्रतिशत चढ़कर 76,759.81 अंक पर पहुंच गया।

वहीं, निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 23,169.50 अंक पर लगभग सपाट खुला और सत्र के दौरान 23,139.20 अंक के निचले जबकि 23,322.05 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,163.10 अंक की तुलना में 0.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 23,249.50 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में भारती एयरटेल 2.78, पावरग्रिड 2.59, बजाज फाइनेंस 1.82, नेस्ले इंडिया 1.73, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.51, रिलायंस 1.44, एशियन पेंट 1.32, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.15, इंडसइंड बैंक 0.92, एचडीएफसी बैंक 0.89, आईटीसी 0.74, एनटीपीसी 0.59, सन फार्मा 0.49, एसबीआई 0.46, टाटा स्टील 0.27, आईसीआईसीआई बैंक 0.22, मारुति 0.20, एक्सिस बैंक 0.17, टीसीएस 0.04 और टाइटन 0.01 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, टाटा मोटर्स 7.37, आईटीसी होटल्स 4.98, बजाज फिनसर्व 2.12, अडानी पोर्ट्स 1.86, जोमैटो 1.66, इंफोसिस 1.12, कोटक बैंक 1.01, एलटी 0.85, टेक महिंद्रा 0.60, एचसीएल टेक 0.32 और अल्ट्रासिमको के शेयर 0.20 प्रतिशत नुकसान में रहे।

Next Post

कोल इंडिया भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में

Thu Jan 30 , 2025
मुंबई 30 जनवरी (वार्ता) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा 2025 में विनिर्माण में भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां कहा कि यह प्रतिष्ठित मान्यता विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति […]

You May Like