भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकरगंज कालोनी की निवासी काजल गुप्ता (21) ने कल रात अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। शव का आज पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद हुआ है।
इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Post
सिंघार ने ईडी अधिकारियों के तबादले पर उठाए सवाल
Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कथित परिवहन घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के तबादले को लेकर सवाल उठाए हैं। श्री सिंघार ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘करोड़ों के परिवहन घोटाले को दबाने का खेल शुरू! आरटीओ के […]

