कबड्डी से शुरु हुआ सांसद खेल महोत्सव,सुठालिया के बालक उमावि में हुई प्रतियोगिता

सुठालिया/ब्यावरा। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुुठालिया संकुल के तहत बुधवार को कबड्डी खेल के साथ खेलों की शुरुआत की गई.

जिसमें खनोटा मिडिल स्कूल , पहाडग़ढ़ मिडिल स्कूल, सुभाष विद्या निकेतन मऊ मिडिल स्कूल, सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल सुठालिया एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुठालिया के छात्रों ने कबड्डी खेल में हिस्सा लिया.

19 वर्ष आयु वर्ग में शासकीय बालक उमावि सुठालिया कबड्डी में विजेता रहा. उपविजेता सुभाष विद्या निकेतन सुठालिया रहा. मिडिल स्कूल की कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच खनोटा और सुभाष विद्या निकेतन सुठालिया के बीच रहा जिसमें सुभाष विद्या निकेतन विजय रहा.

फाइनल मैच सुभाष विद्या निकेतन और पहाडग़ड़ स्कूल के बीच हुआ. जिसमें सुभाष विद्या निकेतन विजेता रहा. प्रतियोगिता के संचाालन में पीटीआई मुकेश शर्मा, प्रदीप यादव सुनील वर्मा, चेतन शर्मा, राधेश्याम मीणा, नरेन्द्र सुमन आदि शिक्षकों का सहयोग रहा.

Next Post

कवि कन्हैया राज सम्मानित

Wed Oct 29 , 2025
ब्यावरा। कवि सम्मेलनों, टीवी कार्यक्रमों में श्रंगारिक रचनाओं से अपनी अलग साहित्यिक पहचान बना चुके नगर के प्रसिद्ध गीतकार कन्हैया राज को शुजालपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में इन्द्रधनुषीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान इंद्रधनुष साहित्य एवं सामाजिक परिषद शुजालपुर के पदाधिकारीयों द्वारा प्रदान किया गया. कवि […]

You May Like