नागपंचमी पर चौरसिया समाज ने निकाला भव्य चल समारोह

*चेंबर ऑफ कॉमर्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*

ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चौरसिया समाज विकास संघ ग्वालियर ने 30वां चौरसिया दिवस (नागपचंमी महोत्सव) भव्य स्तर पर मनाया। यह पर्व सम्पूर्ण भारत वर्ष में चौरसिया समाज के कुलदेवता नागदेवता होने के कारण चौरसिया दिवस के नाम से विख्यात है। चौरसिया समाज विकास संघ के उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया ने बताया कि चौरसिया दिवस महोत्सव परस्पर सदभावना एवं सामाजिक प्रेम और सामाजिक एक-जुटता बनाये रखने के लिए मनाया जाता है। चल समारोह को अ.भा. आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय महामंत्र रमेश चौरसिया (ग्वालियर) ने हरीझण्डी दिखाकर प्रारंभ किया। चल समारोह का जगह जगह पुष्प वर्षा, स्वल्पाहार आदि से भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह का नेतृत्व रामप्रकाश चौरसिया, मनोज चौरसिया, मुकेश चौरसिया, महेश चौरसिया द्वारा किया गया । चैम्बर ऑफ कॉमर्स में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस आयोजन में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीओम चौरसिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीलाल चौरसिया, रविन्द्रनाथ चौरसिया (अध्यक्ष), जनवेद चौरसिया, गोविंद चौरसिया, प्रहलाद चौरसिया (कोषाध्यक्ष), महेश चौरसिया, मुकेश चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, अमित चौरसिया, रामसिंह चौरसिया, कृष्ण कुमार चौरसिया, महिला पदाधिकारी

सुनीता चौरसिया (अध्यक्ष), श्रीमती गीता चौरसिया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्रीमती आशा चौरसिया, श्रीमती छाया चौरसिया, श्रीमती भावना चौरसिया, श्रीमती सुनीता चौरसिया, श्रीमती अनीता चौरसिया, श्रीमती हेमलता चौरसिया, शांति चौरसिया, श्रीमती मीनू चौरसिया, श्रीमती नीतू चौरसिया, श्रीमती सरोजनी चौरसिया, डॉ. श्वेता चौरसिया, श्रीमती पूनम चौरसिया, श्रीमती पुष्पाजंली चौरसिया, श्रीमती डिम्पी चौ रसिया, श्रीमती छाया चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Next Post

नागपंचमी पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Tue Jul 29 , 2025
सीधी। नागपंचमी के पावन अवसर पर सीधी जिले के अमहा स्थित गुरु आशिक पालिका व्यायामशाला में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया और अपने शानदार दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित किया। […]

You May Like