सावधान MP! इन 8 जिलों में 4 इंच तक बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल शामिल हैं। यहां 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जिससे जलभराव और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ सकता है।
वहीं राजधानी भोपाल में सुबह से हल्की बूंदाबांदी जारी है और दिनभर मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
हालांकि, इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 13.2 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह कमी लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Tue Jul 28 , 2026
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां वे कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की […]

You May Like