गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया

लखनऊ 07 मार्च (वार्ता) मेघना सिंह (तीन विकेट) और डिएंड्रा डॉटिन (दो विकेट) के बाद हरलीन देओल (नाबाद 70) तथा बेथ मूनी(44) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स ने शुक्रवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के178 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में दयालन हेमलता (एक) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हरलीन देओल ने बेथ मूनी के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में मिन्नू मनी ने बेथ मूनी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथ मूनी ने 35 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (44)रनों की पारी खेली। कप्तान एश्ली गार्डनर (22) रन बनाकर आउट हुई। डिएंड्रा डॉटिन (24) और फीबी लिचफील्ड (शून्य) पर आउट हुई। हरलीन देओल ने 49 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 70) रनों की पारी खेली। काश्वी गौतम (नौ) रन बनाकर नाबाद रही। गुजरात जायंट्स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखा पांडे और जेस जॉनासन ने दो- दो विकेट लिये। मिन्नू मनी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेग लानिंग और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े। नौवें ओवर में मेघना सिंह ने शेफाली वर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए (40) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी (नौ), जेमिमाह रॉड्रिग्स (चार) और ऐनाबेल सदरलैंड (14) रन बनाकर आउट हुई। दिल्ली का पांचवां विकेट 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर मेग लानिंग के रूप में गिरा। मेग लानिंग ने 57 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए (92) रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें डिएंड्रा डॉटिन ने बोल्ड आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 177 का स्कोर खड़ा किया। मैरीजान कप्प (सात) और सेरा ब्राइस (छह) रन बनाकर नाबाद रही।

गुजरात जायंट्स की ओर से मेघना सिंह को तीन विकेट मिले। डिएंड्रा डॉटिन ने दो विकेट लिये।

Next Post

एमपी नगर जोन 1 में सड़को पर बह रहा नाली का पानी

Sat Mar 8 , 2025
भोपाल, राजधानी का एमपी नगर जोन 1 शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र व्यावसायिक और आवासीय दोनों प्रकार की गतिविधियों का केंद्र है। हालांकि, दिनों यह क्षेत्र नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा इलाका परेशान है। यह समस्या न […]

You May Like

Play sound