भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य-स्तरीय मुख्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को संदेश दिया, वहीं खण्डेलवाल ने मंच पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। समारोह में ध्वजारोहण, परेड की सलामी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति का माहौल छाया रहा।
