बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, गिरफ्तारी पर बवाल

देर रात विधायक, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

जबलपुर: कोतवाली में कांग्रेस विधायक के भाई की बर्थडे पार्टी में समर्थक ने हर्ष फायरिंग की थी, जिस पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसको लेकर देर रात बवाल मच गया, कोतवाली थाने का घेराव कर विधायक धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विदित हो कि कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया के जन्मदिन की पार्टी समर्थक कोतवाली में मना रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जन्मदिन पार्टी मेें युवा नाच रहे है, इस दौरान युवक गन से हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। वीडियो को इंस्ट्राग्राम में अपलोड किया गया जो तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो किसने बनाया और वीडियो कब का है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की।

कोतवाली टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि छोटी ओमती निवासी सैयद शफीउद्दीन उर्फ अस्सू ने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान जूड़ी तलैया कोतवाली स्थित मैदान में रात लगभग 12-30 बजे अपनी लायसेंसी पिस्टल से असावधानी पूर्वक हवाई फायरिंग की है। उक्त फायरिंग के दैारान किसी भी आमजन का क्षति पहुॅचने की पूर्ण सम्भावना थी। आरोपी सैयद शफीउद्दीन उर्फ अस्सू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पिस्टल जब्त कर ली गई है। इसके विरोध में देर रात हंगामा खड़ा हो गया।

Next Post

1.75 लाख का गांजा पकड़ाया तस्करी में युवक-युवती गिरफ्तार

Sat Apr 19 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी मेें युवक और युवती को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 8 किलो 718 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 75 हजार रूपये का जप्त किया गया है। टीआई सतीष कुमार अंधवान ने बताया कि चांदमारी में […]

You May Like