भांकरई में अवैध खनन देख दंग रह गए अधिकारी, हजारों डंपर निकाली मिट्टी,जब्त की 3 पोकलेन मशीन

 

बीना। निजी भूमि पर लगातार अवैध उत्खनन को लेकर खबरें आ रही थीं। अचानक अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया, एसडीओपी नीतीश पटेल, तहसीलदार अंबर पंथी रिफाइनरी से सटे ग्राम भांकरई पहुंचे तो तो निजी भूमि पर मिला अवैध उत्खनन तीन पोकलेन मशीन जब्त की।इस मौके पर पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।दरअसल रिफाइनरी विस्तार के लिए आसपास के गांवों में जोरों पर पिछले कई महीनों से अवैध खनन चल रहा है और लाखों डंपर मिट्टी कोपरा निकाला जा चुका है। शिकायतों के बाद सुबह राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।एसडीएम विजय डेहरिया, तहसीलदार अंबर पंथी, एसडीओपी नितेश पटेल पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ ने भांकरई के पास पहुंचे थे, जहां गांव के खेतों में हुए खनन की स्थिति देखी तो दंग रह गए।अलग-अलग खेतों में करीब बीस फीट की गहराई तक खनन किया है और लंबाई व चौड़ाई भी बहुत ज्यादा है, यहां से कितनी मिट्टी व मुरम निकाली गई है,इसका आंकलन नाप करने पर ही हो पाएगा। बारिश के कारण खनन तो रुका था,न लेकिन तीन पोकलेन मशीन मौके पर मिली है, जिन्हें जब्त किया गया है।और इस मामले में आगे की कार्रवाई खनिज विभाग कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को खनन की शिकायत मिल रही थीं,इसके लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई और मौके से तीन मशीन जब्त की है। जिन किसानों के नाम पर जमीन है उनपर कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई का प्रतिवेदन कलेक्टर को सौपा जाएगा। साथ ही खनिज विभाग द्वारा पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।गौरतलब है कि पेट्रोकेमिकल प्लांट के निर्माण में समतलीकरण के लिए मिट्टी व मुरम की जरुरत है, इसके लिए यहां कार्य कर रही कंपनी ने किसानों को रुपए देकर खेतों में अवैध खनन किया है। खनन का कार्य छह माह से चल रहा है।इस संबंध में खनिज अधिकारी सुनील उइके से संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बारिश में पानी भरने के बाद यहां हादसों की आशंका रहेगी। क्योंकि यहां आसपास खेत हैं और ग्रामीणों का आना-जाना रहता है।पूरे क्षेत्र की ड्रोन से कराई वीडियोग्राफी एसडीएम ने पूरे क्षेत्र की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई है, जिससे पूरे खनन की जानकारी मिल सके। क्योंकि खनन अलग-अलग जगह पर हुआ है।

Next Post

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर 25 जून को ग्वालियर में उपवास करेगी कांग्रेस

Sun Jun 22 , 2025
*जीतू पटवारी और हरीश चौधरी होंगे शामिल* ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस उच्च न्यायालय परिसर ग्वालियर में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर 25 जून को मेला मैदान के पास सूर्य नमस्कार तिराहे पर प्रातः 11 बजे से सामूहिक उपवास करेगी। इस सामूहिक उपवास में प्रदेश […]

You May Like