चावल, चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमत में लगभग टिकाव रहा। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया जबकि चीनी महंगी हुई।विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 39 रिंगिट घटकर 4,460 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत तीन रुपये बढ़कर 3,855.64 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं का भाव 2,853 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रही। आटे की कीमत आठ रुपये बढ़ी और यह 3,303.82 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 13 रुपये और सोया तेल की 31 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वहीं, सूरजमुखी तेल के दाम कमोबेश स्थिर रहे। वनस्पति 30 रुपये और मूंगफली तेल 87 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मसूर दाल भी 23 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल 193 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मूंग दाल की औसत कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल घट गयी जबकि उड़द दाल के भाव में टिकाव रहा।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत दो रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी सात रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी।

Next Post

कर हटने के बाद स्वास्थ्य और सावधि जीवन बीमा की खरीद में जबरदस्त वृद्धि

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टबूर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा को कर मुक्त करने के बाद इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। ऑनलाइन बीमा कंपनी पॉलिसीबाजार ने मंगलवार को बताया कि सितंबर 2025 की तुलना में अक्टबूर में मांग में औसत वृद्धि ने […]

You May Like