खुले नट-बोल्ट बन सकते हैं हादसों का कारण

इंदौर: नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आ रही है. राजवाड़ा चौक पर कुछ समय पहले लगाए गए यूनिपोल पहले ही फुटपाथ पर अतिक्रमण और आवागमन में बाधा का कारण बने हुए थे. लोगों की शिकायतों के बाद निगम ने इन्हें हटा तो दिया, लेकिन इनके आधार में लगे बड़े-बड़े लोहे के नट-बोल्ट आज भी खुले पड़े हैं.

हैरानी की बात यह है कि यूनिपोल हटाए हुए करीब एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन नगर निगम ने इन खतरनाक अवशेषों को हटाने या सुरक्षित करने की कोई जहमत नहीं उठाई. परिणामस्वरूप राजवाड़ा जैसे व्यस्त क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों नागरिक हर दिन दुर्घटना के खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी राहगीर का पैर इन उभरे हुए नट-बोल्टों में फंस जाए या वह ठोकर खाकर गिर जाए तो गंभीर चोट लग सकती है. बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह खतरा और भी अधिक है.शहर के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र राजवाड़ा चौक पर इस तरह की लापरवाही नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है. नागरिकों ने मांग की है कि निगम तत्काल कार्रवाई कर इन नट-बोल्टों को हटाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

जल्द हटवाया जाएगा
जब इस खतरनाक यूनिपोल के प्लेटफॉर्म पर लगे नट-बोल्ट के संबंध में अपरायुक्त आकाश सिंह से बात की गई, तो उन्होंने इस पर ल जवाब देते हुए कहा कि इसे जल्द ही हटवा दिया जाएगा. जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि इस पोल को नगर निगम द्वारा हटाए लगभग एक महीना बीत चुका है, और तब से यह खतरनाक प्लेटफॉर्म खुला और असुरक्षित अवस्था में पड़ा हुआ है.

पिछले दिनों हो चुका है हादसा
कुछ दिन पूर्व की घटना जो की एयरपोर्ट रोड पर मेट्रो द्वारा लगाए गए पाइप से हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी इस तरह से छूट नट बोल्ट बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देते हैं.

Next Post

नीट परीक्षा से पहले रेलवे का तोहफा मध्यप्रदेश से मुंबई तक मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा

Fri Jun 19 , 2026
इंदौर: नीट परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल-रतलाम तथा डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है.पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या […]

You May Like