झपट्टा मारकर लूटा मंगलसूत्र, पीछा करते समय पलटा ई रिक्शा

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत परियट रोड केशरवानी दूध डेरी के पास बाइक सवार लुटेरों ने ई रिक्शा में बैठी महिला के गले में झपट्टामार कर मंगलसूत्र लूट लिया और भागने लगे। इसी दौरान ई रिक्शा चालक ने लुटेरो का पीछा किया तो ई रिक्शा पलट गया और लुटेरे फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक श्रीमती रेखा चौधरी पति प्रीतम चौधरी 27 वर्ष निवासी अमखेरा ड्रीम सिटी थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मां रामरती चौधरी, पिता शीतल चौधरी छोटी बहन संध्या चौधरी, एक साल के बच्चे के साथ लेकर ई रिक्शा आटो से अपनी नानी के यहा ग्राम जुझारी पचकुंडी गाव गोसलपुर जा रही थी कि जैसे ही ग्राम परियट केशरवानी गेट के पास रोड में पहुंचे तभी पीछे से आई बाइक में दो लडक़े चलाते आये और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा और गले से एक सोने का मंगलसूत्र खींचकर ले गया उसी दौरान आटो से पीछा किया जो आटो पलट गया।

Next Post

युवक की संदिग्ध मौत

Wed May 14 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियोंं में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि धर्मेन्द्र कुशवाहा 34 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर अधारताल को अज्ञात कारणों से दोपहर में भाई नरेन्द्र कुशवाहा द्वारा मृत अवस्था में लाया गया था. धर्मेन्द्र […]

You May Like