ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल पहली बार आ रहे मोदी, ऐतिहासिक होगा दिन : शर्मा

भोपाल, 30 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल भोपाल प्रवास के एक दिन पहले मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कल प्रधानमंत्री पहली बार राज्य के प्रवास पर आ रहे हैं, ऐसे में कल का दिन ऐतिहासिक होगा।

श्री शर्मा ने यहां पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी के अभिनंदन का प्रस्ताव पारित किया गया।

उन्होंने कहा कि कल श्री मोदी के भोपाल प्रवास के दौरान अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर महिलाओं का सबसे बड़ा कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय लिखा जाएगा। पूरे अभियान की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी माताओं और बहनों को दी गई है। महिलाएं सिंदूरी साड़ियों में व्यवस्था संभालेंगी। महिला जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगी। समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अहम काम करने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगी।

उन्होंने बताया कि कल प्रधानमंत्री प्रदेश को कई सौगात देने वाले हैं। इस दौरान वे दतिया हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे, उस समय वहां से विमान उड़ाने वाली एक महिला पायलट होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे वहली बार आ रहे हैं, ऐसे में कल का दिन ऐतिहासिक होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले नौ जून को मोदी सरकार के 11 साल पूरे होंगे। इस मौके पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान की शुरुआत होगी, जिसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बताए कि तीन तलाक के कारण महिलाओं का जीवन नर्क हो जाता था, उनके लिए पार्टी ने क्या किया।

 

Next Post

गोहद में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

Fri May 30 , 2025
गोहद: बिजली कंपनी गोहद द्वारा आज 30 मई को 132 केवी गोहद बिजली सब स्टेशन पर नए डिफरेंशियल रिले इंस्टॉलेशन और परीक्षण का काम किया जा रहा है। जिसके चलते तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक यंत्री विवेक यादव द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को […]

You May Like