जबलपुर: संजीवनी नगर थाने में दर्ज चोरी, जबरन वसूली के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे रिंकू उर्फ रिषभ विश्वकर्मा पिता गोपाल विश्वकर्मा 24 वर्ष निवासी शंकर नगर माढ़ोताल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है.
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
