इंस्पेक्टर के सूने आवास से 20 लाख के जेवरात चोरी 

घटना के समय शासकीय आवास पर था परिवार

इलाके में लगे सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध बदमाश

भोपाल, 5 जनवरी. राजधानी के कोलार रोड स्थित एक इंस्पेक्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख रुपए कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए. घटना के समय पूरा परिवार भदभदा रोड स्थित शासकीय आवास पर था. शनिवार को परिवार घर लौटा तो ताले टूटे मिले. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्द बदमाश दिखाई दिए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. इसके पहले पिछले महीने क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी के शिवाजी नगर स्थित शासकीय आवास पर चोरी की वारदात हो चुकी है. जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर नरोत्तम चौहान पुलिस विभाग की रेडियो शाखा में पदस्थ हैं. वह भदभदा रोड स्थित रेडियो कालोनी के शासकीय आवास में रहते हैं. उनका एक निजी मकान कोलार रोड स्थित दानिश हिल्सव्यू कालोनी में हैं, जहां पत्नी और बच्चे रहते हैं. नरोत्तम छुट्टी मिलने पर निजी आवास आते-जाते रहते हैं. बीती 31 दिसंबर को पूरा परिवार भदभदा रोड स्थित शासकीय आवास पर चला गया था. शनिवार दोपहर बाद परिवार दानिश हिल्सव्यू स्थित घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के लॉक उखड़े हुए थे. चैक करने पर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकदी और करीब 20 लाख के जेवरात गायब थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आत चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर कुछ संदेही बदमाश दिखाई दिए हैं. दानिश हिल्सव्यू कालोनी के पीछे की तरफ जंगल लगा हुआ है, बदमाश उसकी जंगल की तरफ जाते हुए दिखे. एफएसएल पार्टी द्वारा डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई तो डॉग भी जंगल की तरफ ही गया था. अनुमान है कि बदमाश जिस रास्ते से आए थे, वारदात के बाद वह उसी रास्ते से भाग निकले.

Next Post

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun Jan 5 , 2025
शाजापुर, 5 जनवरी. अरनियांकला निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसे उपचार के लिए एफआरवी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार थाना अ. बड़ोदिया क्षेत्र के अरनियांकलां गांव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है. अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस […]

You May Like