नीट परीक्षा से पहले रेलवे का तोहफा मध्यप्रदेश से मुंबई तक मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा

इंदौर: नीट परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल-रतलाम तथा डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है.पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल 20 जून को सुबह 11.25 बजे इंदौर से चलकर फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर और सीहोर होते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी.

वहीं ट्रेन संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल उसी दिन शाम 7.40 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन रात 12.55 बजे रतलाम पहुंचेगी. इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच रहेंगे. इसके अलावा ट्रेन संख्या 09352 डॉ. अम्बेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 19 जून को रात 11 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर से रवाना होकर इंदौर, उज्जैन, रतलाम और दाहोद होते हुए अगले दिन दोपहर 3.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 09351 बांद्रा टर्मिनस-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 20 जून को शाम 6.20 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी. यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी. रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09354, 09352 और 09351 की बुकिंग 19 जून से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी पर शुरू होगी.

Next Post

एकता दिवस पर मणिपुर के लोगों ने दोहराया राज्य की अखंडता की रक्षा का संकल्प

Fri Jun 19 , 2026
इंफाल, (वार्ता) मणिपुर में गुरुवार को ‘ग्रेट जून विद्रोह दिवस’ और ‘एकता दिवस’ की 25वीं वर्षगांठ पर लोगों ने राज्य की अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया। केक्रुपाट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के सह-संयोजक सांता नाहाकपम ने कहा कि यदि अलग प्रशासन, ध्वज और संबंधित […]

You May Like