भोपाल निगम की बड़ी कार्रवाई: ढोल-अमले के पहुँचते ही लीज धारकों ने किया भुगतान, कुर्की टली

भोपाल। नगर निगम ने बुधवार को लीजरेंट के बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई शुरु करने पहुंचे लेकिन कुर्की करने से पहले ही करने बकायादारों ने बकाया लीजरेंट की राशि 3 लाख 56 हजार 557 रुपये जमा करा दी. जानकारी के अनुसार निगम अमला जोन 1 के अंतर्गत वार्ड क्र. 05 में लीजरेंट के बकायादार खाता धारक दिनेश दादलानी एवं रवि कुमार दादलानी, लखन दादलानी तथा मेसर्स आस्था ज्वेलर्स पर कुर्की की कार्यवाही करने पहुंचा. निगम अमले द्वारा कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ करने से पूर्व ही उपरोक्त तीनों लीजधारकों ने संयुक्त रूप से लीज की बकाया 03 लाख 56 हजार 557 रुपये की सम्पूर्ण राशि का भुगतान कर दिया जिस पर निगम ने कुर्की की कार्यवाही निरस्त की.

Next Post

ब्रिक्स सम्मेलन और शहर के सौंदर्यीकरण की तैयारी: ननि ने 15 दिनों में दुरुस्त कीं 4,500 से अधिक स्ट्रीट लाइटें

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। नगर निगम की विद्युत शाखा द्वारा विगत 15 दिनों से स्ट्रीट लाईटों का सुधार कार्य करते हुए 4 हजार 500 से अधिक स्ट्रीट लाईटों सुचारू बनाया गया है. नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा और सौंदर्यीकरण सहित आगामी ब्रिक्स सम्मेलन के दृष्टिगत रखते हुए पूर्व से स्थापित विद्युत प्रकाश […]

You May Like