नशे से दूरी है जरूरी: थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

दमोह जिले के विकासखंड पटेरा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बिलाखुर्द में आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि “नशे से दूरी ही सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी कुंजी है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने तथा शिक्षा, खेल और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, करियर और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी, तो वह अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकेगी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन, आर. हर्ष पटेल एवं ब्रजेश ठाकुर सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

रिचकुडी के जंगल में मिला अज्ञात महिला का कंकाल, गले में गमछा लिपटा मिला और चप्पल मिली

Fri Jul 24 , 2026
तेजगढ़/दमोह। थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रई-रिचकुडी मार्ग के जंगल में शुरूवार को अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार बकरियां चराने वाले एक व्यक्ति ने जंगल में कंकाल देखकर ग्राम हर्रई के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी अरविंद सिंह के […]

You May Like