केंद्र सरकार की ‘इनोवेशन और ‘रिसर्च और डेवलपमेंट’ योजना का लाभ बिहार की युवा प्रतिभाओ को मिलेगा : पीयूष गोयल

पटना, 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने पीयूष गोयल गुरुवार को कहा कि भारत सरकर ने ‘इनोवेशन’ और ‘रिसर्च और डेवलपमेंट’ पर एक लाख करोड़ खर्च करने का फैसला किया है और प्रतिभाओं की भूमि बिहार को इसका बहुत लाभ मिलेगा।
श्री गोयल ने आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार से बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक, पुलिस और विदेश सेवा में प्रतिभायें आती रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की बड़े पैमाने पर शुरू हो रही इस इनोवेशन योजना का लाभ बिहार की युवा पीढ़ी को मिलेगा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नेपाल की घटनाओं पर भारत सरकार नजर रखे हुए है और वहां राजदूत से उनकी बात भी हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल में मौजूद भारतीयों की सहायता के लिए ‘”हेल्पलाइन’ की व्यवस्था की गई है और भारत सरकार उम्मीद करती है कि वहां शीघ्रता से शांति बहाल हो।उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद पर कहा कि उन्हें फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से निर्देश मिला था कि दोनों पक्षो के बीच नवंबर तक वाणिज्य से सम्बंधित करार के मसौदे तैयार किये जायें। उन्होंने कहा कि मार्च से ही इस पर काम चल रहा है और वर्तमान में चल रहे विवाद पर दोनो सरकार ध्यान रखे हुए हैं।

Next Post

शेयर बाजारों में तेजी जारी, निफ्टी-50 फिर 25 हजार के पार

Thu Sep 11 , 2025
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक तीन सप्ताह बाद 25 हजार अंक के पार बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123.58 अंक (0.15 प्रतिशत) चढ़कर […]

You May Like