अंजनीलाल धाम पर होगा अद्भुत आयोजन

ब्यावरा।महाशिवरात्रि का पर्व नगर सहित जिले भर में बड़े ही श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा. शिवालयों, शिव मंदिरो पर धार्मिक अनुष्ठान, आयोजन होंगे.

ब्यावरा स्थित श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर इस महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन होगा. महाशिवरात्रि के दिन भजनों की सुमधुर ताल पर भोलेनाथ का अद्भुत व अनूठा नृत्य देखने को मिलेगा. प्रख्यात भजन गायकों की टीम अपनी अनूठी व बेमिसाल प्रस्तुतियों से सभी श्रद्धालुभक्तजनों को भाव विभोर करेंगे.

उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट परिवार ने बताया कि जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री अंजनीलाल धाम पर त्यौहारों एवं विभिन्न अवसरों पर धार्मिक आयोजन किए जाते है. गत वर्ष महाशिवरात्रि के दिन मंदिर धाम पर 51 हजार रूद्राक्ष से निर्मित 21 फिट ऊंचाई के भव्य शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया तथा विशाल भजन संध्या का अयोजन हुआ था.

उज्जैन के कलाकार देंगे प्रस्तुति

इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को है. इस दिन भजन संध्या के साथ विभिन्न ख्यातिनाम कलाकारों के द्वारा भजनों के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी. यह आयोजन अपने आप में अनूठा व अद्भुत होगा. उज्जैन के प्रतिष्ठा प्राप्त श्री राधे कृष्णा म्यूजिकल गु्रप के करीब 15 सदस्यों की टीम अपनी प्रस्तुति देगी. टीम में भजन गायक-गायिकाएं, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकार शामिल होंगे. श्री राधे कृष्णा म्यूजिकल गु्रप के प्रमुख सदस्य विवेक भारद्वाज ने बताया कि भजन निशा की टीम के साथ यू ट्यूब पर बहुचर्चित शंकरा ट्रांस फेम राजेश श्रीवास अपनी टीम के साथ विशेष रूप से आ रहे है. जबकि शिव रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध कलाकार अमित भंडारी का भी आगमन हो रहा है. महाशिवरात्रि के दिन सायंकाल 7.30 बजे महाआरती के बाद भजन संध्या प्रारंभ होगी

Next Post

अपहरण के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri Feb 13 , 2026
बड़वानी।प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में अंजड़ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि फरियादिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साधनों एवं सायबर […]

You May Like