पुलिसकर्मी ने बारात में मचाया हंगामा, धमकाया, पिस्टल लहराने का भी आरोप

जबलपुर। रांझी से कृपाल चौक पहुंची बारात में पुलिसकर्मी ने हंगामा मचाया बल्कि बारातियों को धमकाया। पुलिसकर्मी पर पिस्टल लहराने का भी आरोप है। मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वीडियो में पुलिसकर्मी शराब के नशे में चूर होकर एक बारात में हंगामा मचाता, बारातियों को डराता-धमकाता नजर आ रहा है। मामले को लेकर शहर युवा कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले ने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस आज शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस की मांग है कि नशे की हालत में बारातियों के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उस पर विभागीय जांच बिठाई जाए। दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग है। इंद्रजीत कुशवाहा ने बताया कि रांझी से कृपाल चौक बारात पहुंची थी देर रात युवा आतशबाजी कर रहे थे तभी पुलिस कर्मी आनंद तिवारी पहुंचा और बारतियों से विवाद करते हुए मारपीट कर दी। पिस्तौल भी लहराई। धमकी देते हुए अभद्रता कर हंगामा मचाया।

Next Post

भितरवार कृषि मंडी में लगी भीषण आग

Wed Apr 29 , 2026
ग्वालियर। भितरवार कृषि मंडी में सोमेंद्र गुर्जर ट्रेडर्स के बारदाने में आज दोपहर भीषण आग लग गई। करीब 7, 8 हजार खाली बोरिया जल गई हैं, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबूपा लिया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like