जीवाजी यूनिवर्सिटी में रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्राओं का फूटा आक्रोश

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में गडबडी से जुडा एक और मामला सामने आया है। जहां वीआरजी कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिए जाने पर छात्राओं ने जेयू में आकर हंगामा कर दिया। एक ही विषय में फेल हुई छात्राए जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मिलने पहुंची लेकिन उन्हें कक्ष में न पाकर सहायक कुलसचिव के कक्ष के बाहर धरने पर बैठक गई।

लगभग डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद उप-कुलसचिव व प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डा.राजीव मिश्रा छात्राओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से जब उनकी परेशानी पहुंची तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी। उसने डीआर को अपनी समस्या बताई और कहा कि सभी छात्राओं को एक ही विषय में फेल कर दिया गया है। इस पर डीआर ने छात्राओं का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को दोबारा चेक करवाया जाएगा। दरअसल, वीआरजी गर्ल्स कॉलेज, मुरार की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राएं जेयू जा पहुंची। छात्राओं का आरोप था कि अधिकांश छात्राएं फाउंडेशन विषय में फेल कर दी गई हैं।

प्रदर्शन करने पहुंची छात्रा दिव्या राजावत ने रोते हुए बताया कि हम अपनी क्लास की टॉपर छात्राएं हैं, हम सभी को एक ही विषय में फेल कर दिया, सभी के नंबर भी एक जैसे ही दिए हैं। हमारा पेपर बहुत अच्छा गया था। बता दें कि पिछले वर्ष भी बीकॉम की छात्राओं को ऐसे ही फेल किए जाने का मामला सामने आया था और अब वही स्थिति इस वर्ष बीएससी की छात्राओं के साथ है।

Next Post

औद्योगिक उत्पादन और अमेरिकी आर्थिक आंकड़े पर रहेगी बाजार की नजर

Sun Jun 29 , 2025
मुंबई, 29 जून (वार्ता) इजराइल-ईरान तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट की बदौलत हुई लिवाली से बीते सप्ताह दो प्रतिशत तक के उछाल पर रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के साथ ही अमेरिका के गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी दर जैसे […]

You May Like