फिल्मी अंदाज में भिखारी ने की चोरी

भोपाल: चौक बाजार की एक ज्वैलरी दुकान में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई. शातिर चोर ने किसी फिल्मी किरदार की तरह घटना को अंजाम दिया. पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में की है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को मूक-बधिर होने का इशारा करते हुए ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचकर भीख मांगी. भिखारी बहुत देर तक दुकान के अंदर ही खड़ा रहा.

उसे जब भीख नहीं मिली तो दुकान के अंदर ही घूमते हुए काउंटर पर रखा चांदी के जेवरों से भरा पर्स चोरी कर रफुचक्कर हो गया. घटना की जानकारी दुकानदार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर मिली. चोरी गए पार्सल में करीब 1.25 लाख रुपये पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताई है. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

पत्रकार पर हमले को लेकर ओबीएस महासभा ने सौंपा ज्ञापन

Sun Oct 12 , 2025
भिंड:मेहगांव में पत्रकार सुमेर सिंह नरवरिया पर शराब माफियाओं के हमले के विरोध में ओबीएस महासभा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एडीएम एल.के. पांडेय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपी ठेकेदार हेमू सिकरवार और उसके साथ मौजूद आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। […]

You May Like