अमित शाह का भोपाल दौरा: अचानक रद्द हुए 3 कार्यक्रम, जानिए क्या है वजह

 

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार शाम होने वाले उनके दो अहम कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिए गए।

अमित शाह को आईआईएसईआर भोपाल में ‘अत्रि’ परिसर और भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन करना था। लेकिन दिल्ली से मिले संदेश के बाद उन्हें अचानक एक वर्चुअल बैठक में शामिल होना पड़ा।

इसके चलते अमित शाह आईआईएसईआर के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में पहुंचे और ‘अत्रि’ परिसर का भूमिपूजन किया।

वहीं, भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन फिलहाल टाल दिया गया है।

अमित शाह को नशामुक्ति अभियान को लेकर पत्रकारों से बातचीत भी करनी थी, लेकिन यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।

यानी, अमित शाह का भोपाल दौरा तय कार्यक्रमों के मुताबिक नहीं हो सका और उनके तीनों प्रमुख कार्यक्रमों में बदलाव हुआ।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डला में कल करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण

Sat Oct 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 4 अक्टूबर को मण्डला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिये प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये […]

You May Like