जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम मुडिया बाईपास में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर शव सूखी नहर में फेंकने के मामले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस की घेराबंदी देखकर जहर खा लिया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जिसके डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है । जबकि पूर्व में मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विदित हो कि पनागर थाना अंतर्गत ग्राम मुडिया बाईपास में हत्या के बाद सूखी नहर में एक महिला की लाश फेंक दी थी। मृतिका 10 जनवरी को पनागर बाजार जाने के घर से निकली थी लेकिन वापिस नहीं लौटी थी। 12 जनवरी को उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की । सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले तो पता चला कि महिला 10 जनवरी को पनागर बाजार हरि उर्फ मुकेश परस्ते के साथ पनागर बाजार में घूम रही थी एवं हरि उर्फ मुकेश परस्ते के साथ ही पीले रंग के आटो में बैठकर ग्राम नयागांव में शाम लगभग 6 बजे उतरी थी.
जिसके बाद महिलो किसी को दिखायी नहीं दी है। जिसके बाद पुलिस ने 12 फरवरी को हरि उर्फ मुकेश परस्ते को अभिरक्षा मेें लिया जिसने पूछताछ में राज उगले। जांच में यह बात सामने आई कि मुुकेश परस्ते के दोस्त मोनू उर्फ महेश मार्को के साथ महिला से अवैध सम्बंध थे। 10 जनवरी को दोनों ने महिला से गैंगरेप किया था। शारीरिक सम्बंध बनने के बाद महिला के द्वारा कहा गया कि तुमने गलत काम किया है जिसकी जानकारी परिजनों, पुलिस को दूंगी। डर में दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।
हरि ने गला दबाया था। इस दौरान मोनू ने दोनों हाथ पकड़े थे। महिला के छटपटाने पर मोनू के द्वारा उसके गले को लात से दबाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को सूखी नहर में फेंक दिया था। प्रकरण के अन्य आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को को पुलिस ने तलाश करते हुए पकड़ा इसके बाद उसे थाने लाया गया। जहां उसकी तबियत बिगड़ गई थी जिसे अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। पूछताछ करने पर मोनू उर्फ महेश मार्को ने पुलिस को घर की ओर आता देख उसने चारा नष्ट करने वाली कीटनाशक दवा पी लिया था। मोनू के डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
