शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बना ली थी नर्सरी

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम द्वारा तहसीलदार एवं पटवारी की उपस्थिति में संयुक्त कार्रवाई करते हुए झोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 77 अंतर्गत खसरा क्रमांक 622 ग्राम कैलोद करताल में लगभग 3620 वर्गमीटर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया.
उल्लेखनीय है कि झोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 77 अंतर्गत खसरा क्रमांक 622 ग्राम कैलोद करताल में लगभग 3620 वर्गमीटर शासकीय भूमि पर लाल सिंह पटेल द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगभग 5000 पौधे रखकर नर्सरी का निर्माण किया गया था.

अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ता को समक्ष में उपस्थित होकर पौधे हटाने के लिए निर्देशित किया गया था. नियमानुसार उसे तीन दिवस का समय प्रदान किया गया था. वर्तमान में लगभग 20 प्रतिशत पौधे हटाए जा चुके हैं एवं ट्रैक्टर लगाकर पौधों को हटाने का कार्य निरंतर जारी है. शासकीय भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 43 लाख रुपये है.
अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर हित में की जा रही इस कार्रवाई के अंतर्गत भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर पुनः नगरवासियों के उपयोग एवं सार्वजनिक हित में लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस भूमि पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा. नगर निगम इंदौर द्वारा अतिक्रमण हटाने की यह सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्ज़े को रोका जा सके और शहर के विकास कार्यों में बाधा न आए

Next Post

रेडिसन, ताज, हॉलीडे, लीला, मेरियट ग्रुप, लेमन ट्री उज्जैन में करेंगे विस्तार

Thu Aug 28 , 2025
उज्जैन:महाकाल की नगरी में धर्म दर्शन अध्यात्म और पर्यटन को लेकर बुधवार को स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव हुई ,जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने संबोधित किया, उज्जैन को जहां विकास के पंख लगे हैं, वहीं पर्यटन के क्षेत्र में भी उज्जैन पूरे प्रदेश में सिरमौर […]

You May Like