
ग्वालियर। हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। ब्रेन डेड होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कैदी का नाम बजरंगबली अर्गल निवासी मेहगांव भिंड है और उसे सीहोर में बंदी बनाया गया था। कुछ महीने पहले सेंट्रल जेल ग्वालियर में रखा गया था। इस मामले में जेल प्रबंधन का कहना है कि कैदी ब्रिजेंद्र अर्गल को हार्ट अटैक आया था और उसके बाद उसकी मौत की असली वजह पता चली।
