स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।
धाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। भारत की सलामी बैटर स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। वहीं वो सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।
श्रीलंका के विरुद्ध एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले के दौरान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। इसी पारी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरा करने में कामयाब रही। स्मृति मंधाना 154 टी20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं।
